बेढ़ंग जिंदगी की अनकही कहानियों का
लयबद्ध सुरमयी बखान है कविता|
आगाज़ से अंजाम तक,
जीवन का संग्राम है कविता|
मशहूर से गुमनाम तक,
मुसाफिर की पहचान है कविता|
क्रान्ति की चिंगारी भी है,
शान्ति का पैगाम भी है कविता|
निर्मोही का बैराग भी है
प्रेमी का अनुपम प्यार है कविता|
तुलसी का राम और
मीरा का श्याम है कविता|
जीवन का संदेश है
मृत्यु का फरमान है कविता|
सभी रंगों से सराबोर
जीवन का अनुपम गान है कविता|
-रजत द्विवेदी
-रजत द्विवेदी
Comments
Post a Comment