Skip to main content

अधियारा.............

Image result for nightstreets lonely

रात के अधियारे में, एक भटकती राह पर
न जाने कितने भेड़िये, फिर रहे थे ताक में, 
अा फसीं जब मासूम जान इक, बीच उनके जाल में, 
लूट ली अस्मिता उसकी, मौज के फिराक़ में |

पर पूछो तो ज़रा उस बदनसीब जान से, 
क्या खोया उस रात उसने, 
रूह तो काँप गई ही थी, 
साँसे भी थम गई सी थी |
पर और क्या हुआ कभी सोचा है?? 
क्या हुआ हाल उसके माँ-बाप का? 
क्या हुआ हाल उसके भाई-बहनों का? 
क्या हुआ हाल उसके प्रेमी का? 
जो लाज गई तो क्या अब उसको निष्ठुर समाज अपनाएगा?
सीता या पाँचाली जैसे या उसे भी ठुकारएगा?

सच है शायद पुरुष हो कर मैं ये सब नहीं कह सकता हूँ |
पर बतलाओ हैवानियत को, मैं भला कैसे सह सकता हूँ |
ये कैसी मर्दाना शक्ति है, जो पल भर ही टिक सकती है? 
मौज करने को आतुर हैं, पर जिम्मेदारियाँ ना ले सकती हैं? 
कहने को यदि पुरुष हो कहते, तो भला कहो पुरूषार्थ है क्या? 
बल से अगर प्रेम हो पाते, तो ऐसे प्रेम का अर्थ है क्या? 

द्रौपदी तो बहुत यहाँ हैं, हैं बहुत दुशासन जैसे भी, 
पर मैं पूछ रहा हूँ आज बता कौन है राम यहाँ? 
करता ज्यादती मनुज पर, नारी का तुझको मान नहीं, 
क्या भूल गया तू बैठी हैं तेरी माँ बहने भी दूर कहीं?
मैं ना कहता तू मान सभी को अपनी माता और बहन, 
पर एक बात तू गाँठ बाँध ले, अपमान उनका न होगा सहन |
यदि प्यार किसी से हो तुझको तो उसका तू इज़हार कर, 
पर कभी नहीं उस पर अपने बल पौरुष का प्रचार कर |

जो अाग लगी हो छाती में, तो पौरुष को कर अभय दिखा |
सूखे में हरियाली ला, बंजर जर उपजाऊ कर दिखा |
पर खुद की करनी से तू मत मर्द जात पर कालिख़ मल, 
हमारा नाम बदनाम रहे मत ऐसा कोई काम तू कर |
यदि प्यार किसी से करता हो, तो उसकी लाज बचाना तू |
माँ बाप भी गर्व करे तुझ पर, ऐसा काम कर जाना तू |

-रजत द्विवेदी

Comments

Popular posts from this blog

कातिब..

कातिब ये लिखे अब कहानी कौन सी? अब बची है भला इश्क़ की निशानी कौन सी? अब बची है चिंगारी कौन सी इंकलाब की? सूरत बदलती दिख रही है चिराग़ की। उठी नहीं अब तक एक भी आग जिस्म में, ना इश्क़ गहरा हुआ, ना हम ही डूबे उसमें। ना वजूद को ठेस लगी, ना दिल पर बात आई, जाने बगावत की हारी हुई कौन सी बिसात आई? कातिब किसकी लिखे जिंदगानी कौन सी? फ़ैज़ की या लिखे भगत की कहानी कौन सी? ना कलम को पता, ना कातिब को इल्म है, स्याह उड़ेल कर छोड़नी है काग़ज़ पर निशानी कौन सी? - रजत द्विवेदी https://www.yourquote.in/rajat-dwivedi-hmpx/quotes/kaatib-ye-likhe-ab-khaanii-kaun-sii-ab-bcii-hai-bhlaa-ishk-pa1t4

विश्वबंधु

मैं शाश्वत रूप शूरता का, जग को ये दान करता हूं। जिनमें ना हो कुछ बल उनको अग्नि प्रदान करता हूं। मेरी ही दिव्य ज्योतियों से ये वन्य कुसुम खिलते हैं। धरती पर श्वास बहा करती, जीवन सबके चलते हैं। मैंने ही तो सारे जग को जीवन जीना सिखलाया। "वसुधैव कुटुंबकम्" का मैंने प्रचार फैलाया। पश्चिम को पूरब से जोड़ा, पृथ्वी को एक किया है। "हिन्दू" क्या होता है सच्चा, जग ने तब बोध किया है। जब विश्व खड़ा था महायुद्ध की भीषण अभिलाषा से। मैंने दिखलाया था भारत का मुख उन्हें बड़ी आशा से। जो देश सभी उस समय धर्म के नाम पर ही लड़ते थे। रंग, जात और मूल से ही जग को बांटा करते थे। उनको मैंने ही "विश्व बंधुत्व" का आयाम दिया था। भारत को "विश्व गुरु" का ही मैंने तब नाम दिया था। मेरे "हिन्दू" होने पर मैंने, खुद को अभिमान दिया था। "हिंदुत्व मात्र एक धर्म नहीं"- जग को पैग़ाम दिया था। हिंदुत्व स्वयं में धर्म नहीं, जीवन जीने की शैली है। पर हाय! आज इस राजतंत्र में क्यों इतनी ये मैली है? हिन्दू की असल पहचान जो थी, उसको ये सत्ता खा बैठी। नफ़र...

इस सुबह उस उफक़ पर.......

इस सुबह उस उफक़ पर जब अफताब इश्क़ का आया होगा, हर किसी की ज़िंदगी में इश्क़ बरसाया होगा। है इधर ये छांव जो क्या तुमको भी है मिल रही, या कि बस मेरे ही घर को धूप आज आई नहीं। क्या कभी तुमको भी इश्क़ ने इतना तरसाया होगा? इस सुबह उस उफक़ पर जब अफताब इश्क़ का आया होगा। क्या कभी तुमको मिली वो ठंडी सबा इस सहर की, जिसको अरसे से भेजा करता था मैं तेरे नाम पर। मुझको अब तक ना मिला पैग़ाम तेरे मिलने का, क्या कभी इस क़दर किसी का दीदार तुझे तड़पाया होगा? इस सुबह उस उफक़ पर अफताब इश्क़ का आया होगा। आज भी चाहत मुझे है बस तेरे इक नाम से, आज भी खोता सुकूं हूं बस तेरे ही नाम पर। मुझको मिलता ही नहीं है एक भी पल चैन का, क्या कभी किसी के खयाल ने तुझको भी नींद से जगाया होगा? इस सुबह उस उफक़ पर अफताब इश्क़ का आया होगा। - रजत द्विवेदी https://www.yourquote.in/rajat-dwivedi-hmpx/quotes/subh-us-uphk-pr-jb-aphtaab-ishk-kaa-aayaa-hogaa-hr-kisii-kii-o3hoi