Skip to main content

विष्णुगुप्त






Comments

Popular posts from this blog

आल्हा वीर रस

आवा बन्धु,आवा भाई सुना जो अब हम कहने जाए। सुना ज़रा हमरी ये बतिया, दै पूरा अब ध्यान लगाय। कहत हु मैं इतिहास हमारा जान लै हो जो जान न पाए।   जाना का था सच वह आपन जो अब तक सब रहे छुपाय। जाना का था बोस के सपना,जो अब सच न है हो पाए। जान लो का था भगत के अपना, जो कीमत मा दिए चुकाय। जाना काहे आज़ाद हैं  पाये वीर गति अरु बीर कहाय। जान लो काहे शेर मर गए ,हो गए गीदड़ सिंह कहाय ।।१॥ ये आल्हा बरनन है उनखर,जो भारत के लाल कहाय। बड़ी अनोखी उनखर गाथा,हमके उनखर याद दिलाय। उन जोधन के राष्ट्रप्रेम के कोउ प्रेमी पार न पाए। ऊ मतवाले अलबेले थे,अपना ऋण जे दिए  चुकाय। पहिन लिहिन सब कफ़न बसंती, वीरगति को पाना चाय। एक से एक भयंकर जोधा,बरछी तीर कटार के नाइ। एक से एक विद्वान पुरोधा जो भक्ति का गीत सुनाय ।।२॥ बाजत रहे संख समर के,देत सुनाई वीर पुकार। रणभेरी गूँजी थी अइसन,उत्तेजित होते नर नार। करमभूमि फिर धरती बन गई ,होवत रहे वार पे वार। ...

वीर सुभाष तेरी जय हो ।

वीर  सुभाष  तेरी जय हो ।  वीर  सुभाष  तेरी जय हो। वीर  सुभाष  तेरी जय हो । उपकारी तेरी करनी  की कीरत यहाँ अजय हो । वीर  सुभाष  तेरी जय हो ।  फूँक दिया था जो  तूने  वह बिगुल क्रांति का जग में।   बसा लिया जो तूने  रंग तिरंगा रग  रग में।  निकल पड़ा  था तू जग में  करने भारत का  उद्धार आज़ाद  कराने  भारत को  करने मातृभूमि पर उपकार  तेरी उस कोशिश की जय हो ।  वीर  सुभाष  तेरी जय हो ।    अपनी  पहचान छुपाकर के  तूने भारत का नाम  किया ।  अपना जीवन त्याग कर  तूने भारत भविष्य रचा ।  अधीर हो उठी जनता आज़ादी का यह रस्ता जचा । कर डाला तूने वो कमाल जिसपर जग को विस्मय हो । वीर  सुभाष  तेरी जय हो । -रजत द्विवेदी 

आलोक...

अरुण आलोक की जयकार बोलो। जगत की ज्योतियों के द्वार खोलो। जगा है नींद से ये भोर जब से, सुनाई दे रहा है शोर तब से। कोलाहल है ये एक नई ज़िंदगी का। पशु पक्षी, विपिन का और पवन का। वही आलोक है, वो ही गगन है। वो ही स्वच्छंद सा उन्मुक्त मन है। वो ही उन्माद मन में अा रहा। वो ही एक भाव हिय पिघला रहा है। जो एक उम्मीद जग को बांधती है। निशा के अंत को शुभ मानती है। कि देखो फूल सब मुस्का रहे हैं। भंवर को प्रेम से पुचकारते हैं। गगन पंखों को उड़ते देखता है। रवि की ज्योति से दृग सेंकता है। धरा खिल जाती है रश्मि को पाकर। नया जीवन मिला ज्यों जाग कर। - रजत द्विवेदी https://www.yourquote.in/rajat-dwivedi-hmpx/quotes/arunn-aalok-kii-jykaar-bolo-jgt-kii-jyotiyon-ke-dvaar-kholo-1pk2v