Skip to main content

मैं "दिनकर"

हूं निमिष मात्र मैं निमिष कथा है मेरी,
छोटा सा हूं मैं सूर्य, छोटी विभा है मेरी।
मैं ज्योतित करता हूं शब्दों का मेला,
जब भी काग़ज़ पर है दवात उड़ेला।
आता जो भी नैसर्गिक विचार लिखता हूं,
दिनकर हूं, दिनकर सा ही मैं दिखता हूं।

काग़ज़ पर लफ्ज़ों का अंबार लगाया,

हर बार कलम का मैंने ज़ोर दिखाया।
सत्ता, सियासत, प्रेम, करुणा की कहानी,
मैंने हर एक कथा थी ख़ुद से बखानी।
जीवन के हर एक रंग को रूप दिया है,
मैंने सूरज को प्रभा का दान दिया है।

निष्ठुर मन को भी है मैंने पिघलाया,

निर्मोही को है प्रेम करना सिखलाया।
बांधी मैंने डोरी राखी की हांथो में,
ना बांटा कभी स्नेह को दो पाटों में।
भाई का भाई से है मेल कराया,
बहनों के माथे पर शुभ तिलक सजाया।

मैं कवि सूर्य सम गतिमान चलता हूं,

शब्दों के काग़ज़ पर मैं बाण चलता हूं।
मेरा निसर्ग जब हुआ उदित गर्भ विभा के,
चमका मैं जग के उज्जवल कनकशिखा पे।
मुझको ना बांध सका कोई बंधन में,
बल ना कोई भी साध सका तन मन पे।

- रजत द्विवेदी






https://www.yourquote.in/rajat-dwivedi-hmpx/quotes/huun-nimiss-maatr-main-nimiss-kthaa-hai-merii-chottaa-saa-jb-pbhl2

Comments

Popular posts from this blog

वीर सुभाष तेरी जय हो ।

वीर  सुभाष  तेरी जय हो ।  वीर  सुभाष  तेरी जय हो। वीर  सुभाष  तेरी जय हो । उपकारी तेरी करनी  की कीरत यहाँ अजय हो । वीर  सुभाष  तेरी जय हो ।  फूँक दिया था जो  तूने  वह बिगुल क्रांति का जग में।   बसा लिया जो तूने  रंग तिरंगा रग  रग में।  निकल पड़ा  था तू जग में  करने भारत का  उद्धार आज़ाद  कराने  भारत को  करने मातृभूमि पर उपकार  तेरी उस कोशिश की जय हो ।  वीर  सुभाष  तेरी जय हो ।    अपनी  पहचान छुपाकर के  तूने भारत का नाम  किया ।  अपना जीवन त्याग कर  तूने भारत भविष्य रचा ।  अधीर हो उठी जनता आज़ादी का यह रस्ता जचा । कर डाला तूने वो कमाल जिसपर जग को विस्मय हो । वीर  सुभाष  तेरी जय हो । -रजत द्विवेदी 

आल्हा वीर रस

आवा बन्धु,आवा भाई सुना जो अब हम कहने जाए। सुना ज़रा हमरी ये बतिया, दै पूरा अब ध्यान लगाय। कहत हु मैं इतिहास हमारा जान लै हो जो जान न पाए।   जाना का था सच वह आपन जो अब तक सब रहे छुपाय। जाना का था बोस के सपना,जो अब सच न है हो पाए। जान लो का था भगत के अपना, जो कीमत मा दिए चुकाय। जाना काहे आज़ाद हैं  पाये वीर गति अरु बीर कहाय। जान लो काहे शेर मर गए ,हो गए गीदड़ सिंह कहाय ।।१॥ ये आल्हा बरनन है उनखर,जो भारत के लाल कहाय। बड़ी अनोखी उनखर गाथा,हमके उनखर याद दिलाय। उन जोधन के राष्ट्रप्रेम के कोउ प्रेमी पार न पाए। ऊ मतवाले अलबेले थे,अपना ऋण जे दिए  चुकाय। पहिन लिहिन सब कफ़न बसंती, वीरगति को पाना चाय। एक से एक भयंकर जोधा,बरछी तीर कटार के नाइ। एक से एक विद्वान पुरोधा जो भक्ति का गीत सुनाय ।।२॥ बाजत रहे संख समर के,देत सुनाई वीर पुकार। रणभेरी गूँजी थी अइसन,उत्तेजित होते नर नार। करमभूमि फिर धरती बन गई ,होवत रहे वार पे वार। ...

कातिब..

कातिब ये लिखे अब कहानी कौन सी? अब बची है भला इश्क़ की निशानी कौन सी? अब बची है चिंगारी कौन सी इंकलाब की? सूरत बदलती दिख रही है चिराग़ की। उठी नहीं अब तक एक भी आग जिस्म में, ना इश्क़ गहरा हुआ, ना हम ही डूबे उसमें। ना वजूद को ठेस लगी, ना दिल पर बात आई, जाने बगावत की हारी हुई कौन सी बिसात आई? कातिब किसकी लिखे जिंदगानी कौन सी? फ़ैज़ की या लिखे भगत की कहानी कौन सी? ना कलम को पता, ना कातिब को इल्म है, स्याह उड़ेल कर छोड़नी है काग़ज़ पर निशानी कौन सी? - रजत द्विवेदी https://www.yourquote.in/rajat-dwivedi-hmpx/quotes/kaatib-ye-likhe-ab-khaanii-kaun-sii-ab-bcii-hai-bhlaa-ishk-pa1t4