Skip to main content

शांतिदूत


Image result for when krishna goes to hastinapur

देखो विचारक तो ज़रा,है आज कितना शोभता।
ये राज है ध्रितराष्ट्र का ,है आज सुन्दर लग रहा ।
मानो घिरा फूलों से हो,हो कोई बाग महक रहा।
मानो चमकता हो वो नभ,सूर्य के प्रकाश सा।। १॥

क्यों ना भला हो आज शोभित,वो राज कुरु की सभा।
मिलने स्वयं नारायण ही, जब दूत बनकर आगया ।
लेकर संदेसा मैत्री का,केशव पहुंचे थे वहाँ ।
अभिमान से फूला हुआ, बैठा सुयोधन था जहाँ।। २॥

बड़भागी है ये विदुर जो, आज कृष्ण मोह में आ गया।
है एक प्रियतम प्रभु का,नर नारायण में समा गया।
वाह रे भीष्म भाग तेरा, तू नारायण को पा गया।
विदुर के संग मिलकर तू भी,नाथ कृपा को पा गया।।३॥

करते हैं अब आरम्भ वर्णन उस सुन्दर दृश्य का।
जिसमें  दिखा था सब जनो रूप भीषण कृष्ण का।
नाथ ने दिखला दिया था रूप वो विराट तब।
मूढ़ मति सुयोधन ने चाहा उन्हें लूँ बांध जब ।।४॥

मांगने को पांडवों का हक़ थे केशव आ गए।
शांतिदूत बनकर सभी से शान्ति-संधि चाहते।
मांगते बस पांच गाँव,हित सभी का हैं चाहते।
पांडवों की ओर से,थे मित्रता ही मांगते।। ५॥

पर मति से मूढ़ वो सुयोधन था खड़ा हुआ।
चूर था  घमंड में, हठ पर था अड़ा हुआ।
बोलता न दूंगा मैं तो एक पग भी भूमि अब।
हो दुखी बैठे रहे,बेकल हुए सभा में सब ।।६॥

रे मुर्ख है क्या कर रहा तू ,पूंछते यह द्रोण हैं।
मान का हैं सोचते,बैठे हुए सब मौन हैं।
कृष्ण बोले लग रहा है,तू अभी भी है हठी।
शान्ति संधि पांडवों की तुझको बिलकुल ना जचि ।।७॥

मांगता क्यों मौत है जब मिल रहा जीवन तुझे।
क्यों है पुकारता काल को, क्या कोई मोह ना तुझे?
लगता है भीमसेन की गदा,है तेरी मृत्यु चाहती।
तुझको तो बोली प्यार की, लगता नहीं अच्छी लगी ।।८॥

अपने ही अभिमान में, वो मुर्ख गलती कर चला।
बाँध लो इस ग्वाले को, है सैनिकों से बोलता।
सब चौंक कर हैं देखते, क्या कर रहा धूर्त है।
बांधता है सिंधु को, होकर ये पोखर मुर्ख है ।।९॥

जिसको न बाँध सका कोई,जो सारे जग को बांधते।
कृष्णचंद्र भगवान ही, हैं सारे जग को साधते।
ये ,मूढ़ मति सुयोधन तो, है लग रहा बौरा गया।
क्यों न पहचाने सत्य को,जब ईश्वर सामने आ गया।।१०॥

वाह रे अंधे ध्रितराष्ट्र तूने,कैसा ये है पूत जना ।
जो देख कर भगवान को भी कर रहा अब तक मना।
पर छोड़ इस मूरख को दो, ये तो अभी नादान है ।
ना देखता है शांतिदूत,जो स्वयं कृष्ण भगवान है ।।११॥

सारे जगत को धारते,वो कृष्ण विष्णुनाथ है।
मर्यादा की मूरत सदा साक्षात कौसलनाथ हैं।
राजा बलि से मांगते जो पग भूमि  दान में।
वामन अवतार विष्णु के,तत्पर जगत कल्याण में।।१२॥


-रजत द्विवेदी






Comments

Popular posts from this blog

इस सुबह उस उफक़ पर.......

इस सुबह उस उफक़ पर जब अफताब इश्क़ का आया होगा, हर किसी की ज़िंदगी में इश्क़ बरसाया होगा। है इधर ये छांव जो क्या तुमको भी है मिल रही, या कि बस मेरे ही घर को धूप आज आई नहीं। क्या कभी तुमको भी इश्क़ ने इतना तरसाया होगा? इस सुबह उस उफक़ पर जब अफताब इश्क़ का आया होगा। क्या कभी तुमको मिली वो ठंडी सबा इस सहर की, जिसको अरसे से भेजा करता था मैं तेरे नाम पर। मुझको अब तक ना मिला पैग़ाम तेरे मिलने का, क्या कभी इस क़दर किसी का दीदार तुझे तड़पाया होगा? इस सुबह उस उफक़ पर अफताब इश्क़ का आया होगा। आज भी चाहत मुझे है बस तेरे इक नाम से, आज भी खोता सुकूं हूं बस तेरे ही नाम पर। मुझको मिलता ही नहीं है एक भी पल चैन का, क्या कभी किसी के खयाल ने तुझको भी नींद से जगाया होगा? इस सुबह उस उफक़ पर अफताब इश्क़ का आया होगा। - रजत द्विवेदी https://www.yourquote.in/rajat-dwivedi-hmpx/quotes/subh-us-uphk-pr-jb-aphtaab-ishk-kaa-aayaa-hogaa-hr-kisii-kii-o3hoi

वीर सुभाष तेरी जय हो ।

वीर  सुभाष  तेरी जय हो ।  वीर  सुभाष  तेरी जय हो। वीर  सुभाष  तेरी जय हो । उपकारी तेरी करनी  की कीरत यहाँ अजय हो । वीर  सुभाष  तेरी जय हो ।  फूँक दिया था जो  तूने  वह बिगुल क्रांति का जग में।   बसा लिया जो तूने  रंग तिरंगा रग  रग में।  निकल पड़ा  था तू जग में  करने भारत का  उद्धार आज़ाद  कराने  भारत को  करने मातृभूमि पर उपकार  तेरी उस कोशिश की जय हो ।  वीर  सुभाष  तेरी जय हो ।    अपनी  पहचान छुपाकर के  तूने भारत का नाम  किया ।  अपना जीवन त्याग कर  तूने भारत भविष्य रचा ।  अधीर हो उठी जनता आज़ादी का यह रस्ता जचा । कर डाला तूने वो कमाल जिसपर जग को विस्मय हो । वीर  सुभाष  तेरी जय हो । -रजत द्विवेदी 

आसमान से ऊँचा......

आसमान से ऊँचा क्या है?कौन समुद्र से गहरा?  कौन भूमि से भारी जग में?कौन जल से पतला?  कौन सूर्य से भी ज्यादा चमक रहा इस जग में?  कौन डूब कर गिर जाता है घने काले गर्त में?  कौन यहाँ पर अमर हो जाते?कौन यहाँ नश्वर है?  कौन यहाँ पर सदा हारते?कौन यहाँ अजर है?  आसमान से ऊँचा जग में स्वाभिमान है नर का और समुद्र से गहरा जग में विशाल सागर प्रेम का| भूमि से भी भारी जग में पाप,कपट और छल है| जल से भी पतला इस जग में ज्ञान का गंगाजल है| सूर्य से भी ज्यादा चमकता मनुष्य का कर्म है| और डूबा देता जो गर्त में धर्म नहीं अधर्म है| सच्चा शूरवीर जगत में सदा सदा अमर है| मूढ़मती पथहीन मनुज तो निश्चय ही नश्वर है| यहाँ हारते सदा वही जो संबंधों से डरते हैं | जो समाज से संबंध बना सके, वो ही मनुज अजर है| -रजत द्विवेदी