Skip to main content

भारत बखान

भारत बखान
Image result for india images

कनक समान चमकती तेरी
कीरत सदा निरंतर है ।
ऐ भारत माँ है तेरी कथा ये
जीवंत अभी भी सुन्दर है ।
सुन ऐ जननी तेरी गाथा
अब मैं जग में फैलाता हूँ ।
तेरे मन में जो उठे बहुत
उन व्यथाओं को सुनाता हूँ ।                                                  

राह में चलते मुझे मिला
एक रही भोला भाला सा ।
पूँछ रहा जो मुझसे माता
कहा कहूँ मैं तेरी कथा ।
अब माता ध्यान से तुम
सुनना जो कथा उसे सुनाई थी।
करना याद अपना गौरव
जब सोने की चिड़िया तू कहलाई थी ।
अब शुरू करता हूँ मैं ओ राही
ये भारत माता का  बखान ।
सुखदाई गौरवशाली स्वर्णिम
है ये भारत बखान ।

सिंधु तीर पर प्रगट हुई
एक ज्वाला तेज तपोबल  की
सिखलाया जिसने जीना
है पहचान हमारे जीवन की ।
सिंधु घाटी की सभ्यता
जो भारत का है अभिमान
है ये भारत बखान ।

हिंद्कुश से अरुणाचल तक
फैला था विस्तृत  राष्ट्र हमारा ।
मधुमय सुन्दर देश हमारा ।
पर बट बट कर दशकों तक
आधा हो गया देश हमारा ।
टूट गए इसके हर अंग
इतिहास में ओझल हुई पहचान
जिसकी है ये कथा बखान ।

प्रकट हुई जहाँ पर ज्योति
राम कृष्ण और शंकर  की ।
लोग जहाँ पर बांच रहे हैं
महिमा मानस गीता की ।
जहाँ स्वरों में भी गूंजती
गरिमा पवित्र सीता की ।
आज भी जहाँ पर इनकी महिमा
है प्रबुद्ध है महान ।
सुना रहा तुझको राही
मैं उस भारत का बखान । 

दैविक भौतिक नैसर्गिक
सब प्रकार से पूर्ण सुशोभित
ये भारत भूमि प्यारी है ।
जन्नत जैसे सुन्दर है
देवभूमि ये न्यारी है ।
गंगा की निर्मल धारा
देती सबको जीवनदान
ये है भारत बखान ।

छिड़ गया था जहाँ पर सुर
राम नाम के सुमिरन का ।
शंखनाद जब किया कृष्ण ने
गीता ज्ञान के वर्णन का ।
उजियाला फैलाया जहाँ पर
तथागत ने परम सत्य अहिंसा का ।
गूँज रहा है जिसका ज्ञान
आज भी हर घर में ।
अतुल्य कहानी भारत की
विस्तृत होकर भी है निमिष  बखान।

अतीत हमारा स्वर्णिम था
जिसे रकक्तपात ने बर्बाद किया ।
एकमेव हमारे  इस राष्ट्र को
तक्सीम ने ही भागों बाँट दिया ।
सत्ता के भूखे भेड़ियों ने
ये कैसा खेल रचाया है।
नाम धर्म के  चक्कर में
हम सबको साथ लड़ाया है ।

चाणक्य के एकल राष्ट्र का सपना
साकार नहीं तब तक  होगा ।
जब तक न सीख लें हम ये सबख
की देश ही हमारा जग होगा ।

ऐ भारत माता तु सुनले अब
संकल्प जो मैंने माना है ।
अपने उद्धार का मार्ग सुगम
जो अब मैंने पहचाना है ।
भले आज हम बटे  हुए हैं ।
इक दूजे से कटे हुए हैं ।
आपस में कितना भी लड़ते
पर जननी तेरी फ़िक्र हैं करते ।
जब तक जगती में जौहर है
तेरी महिमा गाएंगे  ।
जब तक है देह  साँस हमारी
तेरा क़र्ज़ चुकाएंगे ।

अब चाहे कुछ भी होजाए
इस दुनिया को दिखलायेंगे ।
ढोल पीट कर नांच नांच कर
अपने ऊँचे ऊँचे स्वर में
तेरी महिमा गाएंगे ।
भारत माता तेरे  उपकार जो हैं जग पर
तेरे उस उदारहृदयि करनी का
जग  में डंका बजाएंगे ।
सुना डालेंगे जग को
हम अपना भारत बखान । ।

-रजत द्विवेदी 

Comments

Popular posts from this blog

वीर सुभाष तेरी जय हो ।

वीर  सुभाष  तेरी जय हो ।  वीर  सुभाष  तेरी जय हो। वीर  सुभाष  तेरी जय हो । उपकारी तेरी करनी  की कीरत यहाँ अजय हो । वीर  सुभाष  तेरी जय हो ।  फूँक दिया था जो  तूने  वह बिगुल क्रांति का जग में।   बसा लिया जो तूने  रंग तिरंगा रग  रग में।  निकल पड़ा  था तू जग में  करने भारत का  उद्धार आज़ाद  कराने  भारत को  करने मातृभूमि पर उपकार  तेरी उस कोशिश की जय हो ।  वीर  सुभाष  तेरी जय हो ।    अपनी  पहचान छुपाकर के  तूने भारत का नाम  किया ।  अपना जीवन त्याग कर  तूने भारत भविष्य रचा ।  अधीर हो उठी जनता आज़ादी का यह रस्ता जचा । कर डाला तूने वो कमाल जिसपर जग को विस्मय हो । वीर  सुभाष  तेरी जय हो । -रजत द्विवेदी 

आल्हा वीर रस

आवा बन्धु,आवा भाई सुना जो अब हम कहने जाए। सुना ज़रा हमरी ये बतिया, दै पूरा अब ध्यान लगाय। कहत हु मैं इतिहास हमारा जान लै हो जो जान न पाए।   जाना का था सच वह आपन जो अब तक सब रहे छुपाय। जाना का था बोस के सपना,जो अब सच न है हो पाए। जान लो का था भगत के अपना, जो कीमत मा दिए चुकाय। जाना काहे आज़ाद हैं  पाये वीर गति अरु बीर कहाय। जान लो काहे शेर मर गए ,हो गए गीदड़ सिंह कहाय ।।१॥ ये आल्हा बरनन है उनखर,जो भारत के लाल कहाय। बड़ी अनोखी उनखर गाथा,हमके उनखर याद दिलाय। उन जोधन के राष्ट्रप्रेम के कोउ प्रेमी पार न पाए। ऊ मतवाले अलबेले थे,अपना ऋण जे दिए  चुकाय। पहिन लिहिन सब कफ़न बसंती, वीरगति को पाना चाय। एक से एक भयंकर जोधा,बरछी तीर कटार के नाइ। एक से एक विद्वान पुरोधा जो भक्ति का गीत सुनाय ।।२॥ बाजत रहे संख समर के,देत सुनाई वीर पुकार। रणभेरी गूँजी थी अइसन,उत्तेजित होते नर नार। करमभूमि फिर धरती बन गई ,होवत रहे वार पे वार। ...

कातिब..

कातिब ये लिखे अब कहानी कौन सी? अब बची है भला इश्क़ की निशानी कौन सी? अब बची है चिंगारी कौन सी इंकलाब की? सूरत बदलती दिख रही है चिराग़ की। उठी नहीं अब तक एक भी आग जिस्म में, ना इश्क़ गहरा हुआ, ना हम ही डूबे उसमें। ना वजूद को ठेस लगी, ना दिल पर बात आई, जाने बगावत की हारी हुई कौन सी बिसात आई? कातिब किसकी लिखे जिंदगानी कौन सी? फ़ैज़ की या लिखे भगत की कहानी कौन सी? ना कलम को पता, ना कातिब को इल्म है, स्याह उड़ेल कर छोड़नी है काग़ज़ पर निशानी कौन सी? - रजत द्विवेदी https://www.yourquote.in/rajat-dwivedi-hmpx/quotes/kaatib-ye-likhe-ab-khaanii-kaun-sii-ab-bcii-hai-bhlaa-ishk-pa1t4